पटना के बांकीपुर में जनसुराज की जीत पर समस्तीपुर में जश्न, निकाला विजय जुलूस

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खुशी समस्तीपुर जिले में भी देखने को मिली। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

पटना के बांकीपुर में जनसुराज की जीत पर समस्तीपुर में जश्न, निकाला विजय जुलूस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

समस्तीपुरः पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत की खुशी समस्तीपुर जिले में भी देखने को मिली। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। मिठाइयां बांटी और जनसुराज के समर्थन में नारे लगाए। विजय जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान नेताओं ने कहा कि बांकीपुर की जीत बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है।

इसे जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। आपको बता दे कि बांकीपुर में भाजपा का गढ़ माना जाता था जिसपर पिछले 30 साल से भाजपा प्रत्याशी का कब्जा था।

यहां से भाजपा के पूर्व विधायक नितिन नवीन लगातार जीत रहे थे। जिन्हे भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया हुआ है। प्रशात किशोर ने इस सीट से जीतकर भाजपा के गढ़ में सेंधमारी कर नया इतिहास लिखा है। एनबीसी 24 के लिए समस्तीपुर से शाकिब रहमान की रिपोर्ट